26 अक्टूबर 2023 - 10:10
अमेरिका में ज़ायोनीवाद विरोधी यहूदी कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी + फ़िल्म

पुलिस ने उन यहूदी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जो अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के कार्यालय के सामने एकत्र हुए थे और ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम की मांग कर रहे थे।


ज़ायोनिज़्म विरोधी यहूदी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ग़ज़्ज़ा में तत्काल युद्धविराम की मांग करते हुए वाशिंगटन में कई अमेरिकी सांसदों के कार्यालयों के सामने धरना दिया।

ज़ायोनी-विरोधी यहूदी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ग़ज़्ज़ा में तत्काल युद्धविराम की मांग करते हुए बुधवार बारिणी सैंडर्स समेत कई अमेरिकी सीनेटरों के कार्यालयों के सामने धरना दिया जिसे अमेरिकी पुलिस ने कुचलते हुए 49 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी कांग्रेस की पुलिस ने उन यहूदी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जो अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के कार्यालय के सामने एकत्र हुए थे और ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम की मांग कर रहे थे। ये लोग सैंडर्स के कार्यालय के प्रवेश द्वार के सामने जमीन पर बैठ कर ग़ज़्ज़ा में संघर्ष को तत्काल रोकने की मांग कर रहे थे।

अमेरिकी यहूदी समूह IfNotNow ने "एक्स" पर लिखा: "कांग्रेस पुलिस अमेरिकी यहूदियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर रही है जो बर्नी सैंडर्स के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। ग़ज़्ज़ा में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और ज़ायोनी अधिकारी ग़ज़्ज़ा को तहस-नहस करने और फिलिस्तीनियों को रेगिस्तानों में धकेलने और इस्राईली बंधकों की बलि देने की बात कर रहे हैं।